फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर को डेट कर रहीं ज्वाला गुट्टा! कभी भारतीय कप्तान अजहरुद्दीन से जुड़ा था नाम

Sat, 04 Jan 2020 09:28 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल - फोटो : ट्विटर
भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने नए साल पर तमिल एक्टर विष्णु विशाल के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। ज्वाला ने सोशल मीडिया पर विष्णु के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की है। ज्वाला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की, जिनमें वो विष्णु के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
Vishnu Vishal and Jwala Gutta - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी ज्वाला ने विष्णु के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन तब सिर्फ दोनों के बीच चल रहे रिश्तों को बारे में सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे थे, लेकिन अब उन्होंने जिस तरह की तस्वीरें पोस्ट की है उससे साफ जाहिर है कि दोनों के बीच गहरा रिश्ता है।
विज्ञापन

3 of 4
Vishnu Vishal and Jwala Gutta - फोटो : सोशल मीडिया
विष्णु विशाल तमिल एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी। विष्णु की शादी साल 2011 में रजनी नटराजन से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों में अलग हो गए थे। वहीं, ज्वाला गुट्टा की भी शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद के साथ हुई थी, लेकिन आपसी मतभेद के कारण दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। 
विज्ञापन

4 of 4
ज्वाला गुट्टा - फोटो : @Facebook
ज्वाला ने जो ट्वीट कर लिखा कि आप सभी को हम दोनों की तरफ से नया साल मुबारक हो। ज्वाला गुट्टा ने ज्यादातर भारत के लिए डबल्स में खेला है। ज्वाला का नाम इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से भी जुड़ चुका है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें