हर वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में सन 1863 में हुआ था। स्वामीजी नें मात्र 25 वर्ष की छोटी आयु में संन्यास धारण कर लिया था। स्वामीजी का हिंदू धर्म और आध्यात्म से विशेष लगाव था। स्वामीजी के द्वारा अमेरिका के शिकागों शहर में विश्व धर्म सम्मेलन में ऐतिहासिक भाषण दिया था। स्वामी विवेकानंद विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनके विचारों का युवाओं और आम जन पर खासा प्रभाव है। करोड़ों लोगों के लिए आज भी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते हैं। स्वामीजी के विचारों को आत्मसात करके सुखी और सफल जीवन व्यतीत किया जा सकता है। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आइए जानते हैं उनके कुछ विचार और जीवन जीने के सूत्र, जिनका अनुसरण कर हमारी कई परेशानियां खत्म की जा सकती है।
विज्ञापन
2 of 13
स्वामी विवेकानंद
- फोटो : Amar Ujala
यह दुनिया एक बहुत बड़ी व्यायामशाला है, जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
स्वामी विवेकानंद
- फोटो : Amar Ujala
जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।
4 of 13
स्वामी विवेकानंद
- फोटो : Amar Ujala
हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप क्या सोचते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
स्वामी विवेकानंद
- फोटो : Amar Ujala
जो तुम सोचते हो, वो बन जाओगे। यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे, अगर खुद को ताकतवर सोचते हो, तुम ताकतवर हो जाओगे।
विज्ञापन
6 of 13
स्वामी विवेकानंद
- फोटो : amar ujala
जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना ही चाहिए, नहीं तो लोगों का विश्वास उठ जाता है।
विज्ञापन
7 of 13
स्वामी विवेकानंद
- फोटो : Amar Ujala
एक समय में एक काम करो और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्म उस काम में डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ। तभी सफलता मिलती है।
8 of 13
स्वामी विवेकानंद
- फोटो : Amar Ujala
जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।
9 of 13
स्वामी विवेकानंद
- फोटो : Amar Ujala
सत्य को हजार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।
10 of 13
स्वामी विवेकानंद
- फोटो : Amar Ujala
जब तक आप अपने काम में व्यस्त हैं, तब तक काम आसान होता है, लेकिन आलसी होने पर कोई भी काम आसान नहीं लगता।
11 of 13
स्वामी विवेकानंद
- फोटो : Amar Ujala
उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए।
12 of 13
स्वामी विवेकानंद
- फोटो : Amar Ujala
किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।