फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्यशाली होती हैं शरीर के इस अंग पर तिल वाली लड़कियां

Wed, 29 Mar 2017 04:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 6
जन्म से ही हमारें शरीर पर मौजूद तिल को भाग्य से जोड़ा जाता है। ज्योतिष के अनुसार तिल भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत भी देते हैं। यही नहीं शरीर पर तिल की स्थिति से व्यक्ति का शुभ व अशुभ जुड़ा होता है। माना जाता है कि व्यक्ति के शरीर पर बारह से अधिक तिल होना अशुभ होता है, वहीं 12 से कम को शुभ माना जाता हैं।
विज्ञापन

2 of 6
- यदि व्यक्ति के दोनों भौहों पर तिल है तो वह अपना अधिकतर समय यात्रा में व्यतीत करता है। दाहिनी भौह पर ​तिल वाले व्यक्ति का दांपत्य जीवन सुखी व बायीं भौह पर तिल वाला व्यक्ति दुखमय दांपत्य जीवन बिताता हैं।

- दायीं आंख की पुतली पर तिल वाले व्यक्ति के विचार अच्छे होते हैं, वहीं बायीं आंख की पुतली पर तिल वाले व्यक्ति के विचार अच्छे नहीं होते।

- अगर किसी की आंख की पलकों पर तिल होता है तो वह व्यक्ति संवेदनशील माना जाता हैं। बायीं पलक से अधिक संवदेनशील दायीं पलक वाले व्यक्ति होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- यदि किसी लड़की या महिला के ललाट के बीचों बीच तिल हैं तो वह महिला के निर्मल प्रेम की निशानी होती है।

- लड़की के कान पर तिल होना उसके अल्पायु होने का संकेत होता हैं।

- महिला के नाक पर तिल होना प्रतिभा सम्पन्न और सौभाग्यशाली होने का प्रतीक है।

4 of 6
- यदि किसी के गाल पर लाल होता है तो इसे शुभ माना जाता है। जहां दाएं गाल का तिल धनी बनाता हैं, वहीं बाएं गाल पर तिल वाला व्यक्ति निर्धन होता हैं।

- ठोड़ी पर तिल वाली स्त्रियों को घुलने मिलने में समय लगता है।

- कोहनी पर तिल वाला व्यक्ति को अधिक ज्ञान होता है।
विज्ञापन

5 of 6
- ऐसे व्यक्ति जिसके हाथों पर तिल हो, उसे चालाक माना जाता है।

- दायीं हथेली पर तिल वाले व्यक्ति बलवान होता है। तिल अगर दायीं हथेली के पृष्ठ भाग में होने से व्यक्ति धनवान माना जाता है। इसके विपरीत बायीं हथेली पर तिल वाला व्यक्ति काफी खर्चीला और तिल पृष्ठ भाग में होने पर कंजूस होता है।

- गले पर किसी भी जगह पर तिल वाला व्यक्ति आराम को पसंद करता है। जिसके गले पर सामने की ओर तिल होता है, वह हमेशा ही दोस्तों से घिरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- कमर पर तिल वाले व्यक्यिों की जिंदगी में हमेशा परेशानी रहती है।

- पीठ पर ​तिल वाले व्यक्ति अच्छी आमदनी वाले होते हैं, लेकिन ये लोग खर्च भी खुलकर करते हैं।

- जिस व्यक्ति के पेट पर तिल होता है, ऐसा व्यक्ति खाने का शौकीन होता है। वहीं वह दूसरों को खिलाने में विश्वास नहीं करता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें