फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद चमत्कारिक होता है यह पत्ता, सभी तरह के शुभ कार्यों में होता है इसका उपयोग

Fri, 03 Apr 2020 12:16 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पान का पत्ता बेहद ही चमत्कारिक होता है। हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक पान के पत्तों को बहुत शुभ माना गया है। किसी भी तरह के शुभ काम से पहले या पूजा पाठ के वक्त इन्हें जरूर शामिल किया जाता है। आइए जानते हैं पान के पत्तों के चमत्कारिक उपाय।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
रुके हुए कार्य होंगे पूरे
  • मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमानजी को पान का बीड़ा अर्पित करने से लंबे समय से रूके काम पूरे हो जाते हैं। बीड़ा अर्पित करने से तात्पर्य है कि अब से हनुमानजी आपकी बीड़ा उठाएंगे। ध्यान रखें इस पान में सिर्फ कत्था, सौंफ, गुलकंद, गुलकंद और खोपरे डलवाएं। पान में चूना या सुपारी डलवाने की गलती न करें।
विज्ञापन

3 of 6
paan - फोटो : paan
कार्य होंगे सिद्ध
  • अगर आपका कोई काम काफी लंबे समय से अटका हुआ है और लाख कोशिशों के बाद भी पूरा नहीं हो रहा है तो आप रविवार के दिन उस काम को करने निकले। घर से निकलते वक्त आप पान के पत्ते को अपनी जेब में रखें। ऐसा करना शुभ मान जाता है और कहते हैं कि ऐसा करने से आपका काम बन जाएगा।

4 of 6
paan
जीवन के सारे कष्ट होंगे दूर
  • पान पर कंसार कोरे रखकर गणेश जी को अर्पित करने से आपके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा पान के पत्तों को घर के मुख्य द्वार पर टंगाने से घर की नकारात्मकता खत्म हो जाती है। अगर आप ऐसा करें तो ध्यान रखे कि हर दिन इन पत्तों को बदलते रहें।
विज्ञापन

5 of 6
paan ke patte totke
नजर दोष से मिलेगी मुक्ति
  • अगर घर में किसी को नजर दोष लग जाए तो इसके लिए पान के पत्ते पर सात गुलाब की पंखुड़ियां रखकर उसे खिला दें। ऐसा करने से नजर दोष समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
banarasi paan - फोटो : Instagram
कारोबार में होगी वृद्धि
  • अगर आपका कारोबार ठप्प पड़ गया है तो पान के पत्तों का दान करने से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस उपाय को बुधवार के दिन करें तो ज्यादा शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें