रूपया(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
आय का साधन
वर्तमान समय में व्यक्ति को अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए आय के साधन को जुटाना पड़ता है। जिस व्यक्ति के पास आय के साधन नहीं होते हैं, वास्तव में वह व्यक्ति दुर्भाग्यशाली होता है और उसे जीवन में तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। धनहीन व्यक्ति को अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए दूसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ता है। कई बार जब दूसरों के आगे हाथ फैलाने के बावजूद, उसकी जरुरतें पूरी नहीं होतीं तो मजबूरन उसे किसी गलत रास्ते का चुनाव करना पड़ता है। नतीजतन, उस व्यक्ति के पास जीवन में पछतावे के सिवा कुछ भी नहीं होता है। ऐसे में जिनके पास आय के साधन होते हैं, उन्हें खुद को भाग्यशाली मानना चाहिए।
किस्मत नहीं दे रही है साथ? जानिए कैसे बदलेगा आपका भाग्य विश्व-प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)