फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Purnima 2019: जीवन में शिक्षक के अलावा भी होते हैं सात सबसे अच्छे गुरु

Tue, 16 Jul 2019 11:44 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
गुरु पूर्णिमा 2019
हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में गुरु का दर्जा भगवान से भी ऊपर माना गया है। गुरु हमें ज्ञान का प्रकाश देकर सही राह दिखाते हैं। गुरु हमें सही और गलत को परखने की सीख देते हैं, जो हमेशा जीवनभर काम आती हैं। गुरु के अलावा जीवन में कई तरह के ऐसे लोग होते हैं, जो हमें सही राह दिखाते हैं। संकट के समय में मददगार साबित होने वाले इन लोगों का दर्जा भी गुरु से कम नहीं होता। गुरु पूर्णिमा के मौके पर आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में जिन्हें हमें हमेशा गुरु के समान ही सम्मान देना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 8
गुरु पूर्णिमा 2019
शास्त्रों में गुरु की महत्ता के बारे में विस्तार से जिक्र किया गया है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार केवल वेदों की शिक्षा देने वाला ही गुरु नहीं होता बल्कि हर वह व्यक्ति जो कठिन परिस्थितियों में आपका सही मार्गदर्शन करें उसे भी गुरु के समान सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
गुरु पूर्णिमा 2019
ऐसा व्यक्ति जो नौकरी या व्यापार में आपकी हमेशा सहायता करता हो वह भी गुरु की श्रेणी में आता है। ऐसे व्यक्ति की सलाह हमेशा माननी चाहिए।

4 of 8
गुरु पूर्णिमा 2019
ज्ञान देने वाले गुरु का पुत्र भी अगर किसी न किसी रूप में आपको कोई सीख दे रहा है, तो उसे ग्रहण करके उसका भी उतना ही आदर करें, जितना आप अपने गुरु का करते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
गुरु पूर्णिमा 2019
जो व्यक्ति हमेशा धर्म और अध्यात्म के कार्यों में लिप्त रहता हो, उसे भी गुरु के बराबर का दर्जा देने चाहिए। अगर धर्मात्मा व्यक्ति कभी कोई सलाह दे तो उसे भी गुरु के समान समझकर उसकी आज्ञा का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
गुरु पूर्णिमा 2019
परोपकार करने वाले व्यक्ति को भी गुरु के समान दर्जा देना चाहिए। परोपकारी व्यक्ति हमेशा सही रास्ता दिखाते हैं। ऐसे सज्जन व्यक्ति को भी हमेशा गुरु मानना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 8
गुरु पूर्णिमा 2019
ऐसा व्यक्ति जो आपके माता-पिता की सेवा आपकी अनुपस्थिति में करता हो, उसे भी गुरु की तरह सम्मान देना चाहिए।
विज्ञापन

8 of 8
गुरु पूर्णिमा 2019
एक बच्चे की मां ही उसकी सबसे पहली गुरु होती है, इसलिए कभी भी अपनी मां का अनादर नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें