फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: इंसान के अंदर होते हैं चार पैदाइशी गुण, मुश्किल हालात में आते हैं काम

Tue, 16 Jul 2019 09:19 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Chanakya Success Mantra
आचार्य चाणक्य ने जीवन को सरल और सुखमय बनाने के लिए चाणक्य नीति में कई कारण बताए हैं। जिनका अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार इंसान के अंदर ऐसे 4 गुण होते हैं जो पैदाइशी होते हैं। इन गुणों को सिखाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
किसी भी व्यक्ति को विपरीत परिस्थितियों में अच्छा निर्णय लेना कभी नहीं सिखाया जा सकता है। जो व्यक्ति सही समय पर सही निर्णय लेता है, वह अपने जीवन में जरूर सफलता होता है।
विज्ञापन

3 of 5
Chanakya Success Mantra
कठिन से कठिन कंडीशन में धैर्य रखना मनुष्य का सबसे अच्छा गुण माना जाता है। कठिन समय में अपने धैर्य को बनाए रखने से इंसान बुरे समय से निकल जाता है, लेकिन धैर्य को सिखाया नहीं जा सकता है यह गुण व्यक्ति के जन्म के साथ ही होता है।

4 of 5
Chanakya Success Mantra
मीठा और अच्छा बोलना इंसान का सबसे अच्छा गुण माना जाता है, यह  मनुष्य के स्वभाव में होता है किसी को मीठा बोलना कभी भी सिखाया नहीं जा सकता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chanakya Success Mantra
दान देना किसी व्यक्ति के स्वभाव में होता है, किसी भी इंसान की दान देने की क्षमता को कम या बढ़ाया नहीं जा सकता है। यह आदत उस इंसान के मन के अंदर में होती है। इसलिए किसी को दान देना नहीं सिखाया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें