फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम के समय भूलकर भी न करें ये चार काम, होती है धन हानि

Sat, 03 Oct 2020 07:46 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाम के समय भूलकर भी न करें ये कार्य - फोटो : Social Media
शाम के समय कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसे कार्य घर में दरिद्रता को लेकर आते हैं। हालांकि कई बार हमारे बड़े बुजुर्ग इन गलतियों न करने की सलाह दी जाती है। लेकिन हम उनकी सलाह को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका हमें खामियाजा भुगतना पड़ता है। आइए जानते हैं कौन-से ऐसे कार्य हैं जिनको भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
शाम को न करें यह कार्य - फोटो : सोशल मीडिया
शाम को न करें यह कार्य
ज्योतिष विज्ञान में झाड़ू के उपाय बताए गए हैं। वहीं बड़े-बुजुर्गों के अनुसार दिन ढलते समय घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से अच्छी चीजें भी घर से बाहर हो जाती हैं और महालक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी घर में आ जाती हैं। इसलिए शाम के समय कभी भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
स्त्री न करें अपमान - फोटो : अमर उजाला
कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसा 
बड़े-बुजुर्गों के अनुसार शाम के समय भूलकर भी स्त्री का अपमान नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें इस बात का ख्याल पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही स्थानों पर रखना चाहिए। मान्यता है कि इस समय स्त्री का अपमान करने से देवी लक्ष्मी हमेशा के लिए रूठ जाती हैं और व्यक्ति कंगाल हो जाता है।

4 of 5
शाम को कभी नहीं सोना चाहिए - फोटो : sleep
शाम के समय यह काम करना भी है गलत
बड़े-बुजुर्गों के अनुसार शाम के समय कभी भी सोना नहीं चाहिए। मान्यता है कि जो लोग शाम को सोते हैं वहां देवी लक्ष्मी कभी भी निवास नहीं करतीं। इसलिए भूलकर भी शाम के समय घर में नहीं सोना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाम के समय तुलसी में न चढ़ाएं जल - फोटो : iStock
तुलसी में न चढ़ाएं जल
शाम के समय तुलसी में जल भी नहीं चढ़ाना चाहिए और न ही उसके पत्ते तोड़ने चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर से देवी लक्ष्मी हमेशा के लिए चली जाती हैं और जातक लाख प्रयासों के बावजूद भी धन अर्जित नहीं कर पाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें