फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे व्यक्ति को धरती में ही मिल जाता है स्वर्ग

Wed, 01 Jul 2020 10:36 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
हमारे पौराणिक शास्त्रों में भव्य स्वर्ग लोक का वर्णन मिलता है जहां पुण्य आत्माएं कुछ काल के लिए रहती है। स्वर्ग वह जाता है जो पुण्य करने वाला है। वह वहां अपने पुण्यफल समाप्त होने तक रहता है। यहां अनंतकाल तक वही रहता है जिसने मोक्ष प्राप्त कर लिया हो। लेकिन चाणक्य नीति के अनुसार, कुछ लोगों को धरती में स्वर्ग लोक प्राप्त हो जाता है। इस बात को उन्होंने अपने इस श्लोक में कहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
यस्य पुत्रो वशीभूतो भार्या छन्दानुगामिनी ।
विभवे यश्च सन्तुष्टस्तस्य स्वर्ग इहैव हि।।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जिसका पुत्र आज्ञाकारी होता है
चाणक्य नीति के अनुसार, जिस व्यक्ति का पुत्र आज्ञाकारी हो उस व्यक्ति का जीवन धन्य हो जाता है। उसे मानो धरती पर ही जीते-जी स्वर्गलोक मिल जाता है। आज्ञाकारी पुत्र अपने माता-पिता का मान-सम्मान करता है। समाज में उनका गौरव बढ़ाता है। वहीं जिस मां-बाप का पुत्र कपूत हो तो उनका जीवन नर्क बन जाता है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जिसकी पत्नी उसकी इच्छा के अनुरूप व्यव्हार करती है
जिस व्यक्ति की पत्नी उनके इच्छानुरूप कार्य करती है उस व्यक्ति को भी स्वर्गलोक धरती में ही प्राप्त हो जाता है। आज्ञाकारी, पतिव्रता पत्नी अपने पति के ऊपर किसी भी तरह का संकट नहीं आने देती है, फिर चाहें वह काल ही क्यों न हो। वहीं इसके विपरीत यदि पत्नी अपने पति की आज्ञा को नहीं मानती है तो ऐसा घर शीघ्र ही नष्ट हो जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
जिसे अपने धन पर संतोष है
मनुष्य को अपनी आर्थिक स्थिति पर कभी भी संतोष नहीं होता है। ऐसे में उसका लालच बढ़ता है। धन कमाने की महत्वाकांक्षा उसके सामने सही गलत के भेद को मिटा देती है। लेकिन जिसे अपने धन पर संतोष हो, जो अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर संतुष्ट हो वह व्यक्ति बहुत ही खु़श होता है। उसे मानो स्वर्गलोक की प्राप्ति धरती में ही हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
चाणक्य नीति के बारे में
मौर्य काल के महान दार्शनिक आचार्य कौटिल्य को चाणक्य के नाम से जाना जाता है। वे तक्षशिला विश्वविद्यालय के आचार्य थे। चाणक्य नीति में उन्होंने अपने सिद्धांतों का प्रतिपादन किया है। उनके सिद्धांत वास्तविक जीवन के लिए बेहद ही प्रासंगिक हैं। इसलिए आज भी चाणक्य नीति की बातों को अहमियत दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें