Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
जो समय बीत गया, उसके बारे में सोच कर पछताना बेकार है। गलती से सबक लेकर वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। ऐसे धन का मोह नहीं करना चाहिए जिसके लिए धर्म का त्याग करना पड़े। कोई भी काम आरंभ करने से पहले 3 बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पहला कि काम क्यों करना है? दूसरा काम के परिणाम क्या रहेंगे? तीसरी बात कि क्या काम में सफलता मिलेगी?