फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: आपका सत्यानाश कर सकती हैं ये पांच आदतें, तुरंत छोड़ दें

Sat, 16 Jan 2021 12:04 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
आचार्य चाणक्य एक कुशल और योग्य रणनीतिकार थे। उन्हें कौटिल्य और विष्णु गुप्त के नाम से जाना जाता था। व्यक्ति विशेष और समाज के कल्याण के लिए उन्होंने नीति ग्रंथ चाणक्य नीति शास्त्र की रचना की थी। चाणक्य नीति के अनुसार, इंसान की कुछ बुरी आदतें उसका सत्यानाश कर सकती हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार, इन आदतों को तुरंत ही त्याग करना जरूरी होता है। 


 
विज्ञापन

2 of 7
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
जो लोग करते हैं छल कपट
चाणक्य के अनुसार जो लोग छल-कपट या बुरे कार्यों से पैसा कमाते हैं उनके पास ज्यादा देर तक पैसा नहीं टिकता है। ऐसे लोग परेशानियों से घिर जाते हैं जिसके कारण जल्द ही उनका पैसा बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
जो लोग सुबह सोते हैं देर तक
जो लोग सुबह से संध्या तक सोए रहते हैं, उनके ऊपर कभी भी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है। सूर्योदय के बाद तक सोए रहने वाले व्यक्ति हमेशा दरिद्रता का सामना करता है।

4 of 7
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
जो लोग करते हैं जरूरत से ज्यादा भोजन
जो लोग आवश्यकता से अधिक भोजन करते हैं वे दरिद्र हो जाते हैं क्योंकि आवश्यकता से अधिक भोजन का उपभोग करना व्यक्ति को गरीबी की ओर ले जाता है, साथ ही ऐसे व्यक्ति कभी स्वस्थ भी नहीं रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
जो नहीं रखते हैं अपनी वाणी में संयम
जो लोग अपनी वाणी में संयम नहीं रखते हैं या कठोर वाणी बोलते हैं, उनके पास लक्ष्मी जी कभी नहीं रुकती हैं। क्योंकि किसी दूसरे व्यक्ति के मन को ठेस पहुंचाने वाले लोगों से लक्ष्मी जी रुठ जाती हैं। ऐसे लोग गरीब हो जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
जो नहीं करते हैं रोजाना दातून
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने दांतो की साफ-सफाई नहीं करता है उसके पास कभी लक्ष्मी नहीं रुकती हैं। ऐसे लोगों से लक्ष्मी जी रुष्ट हो जाती हैं जिसके कारण व्यक्ति दरिद्र हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
जो लोग रहते हैं गंदे
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग अपने आस-पास स्वच्छता नहीं रखते हैं, और गंदे वस्त्र पहनते हैं ऐसे लोगों के पास कभी लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं। ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान भी नहीं मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें