आचार्य चाणक्य बहुत ही दूरदर्शी और महान रणनीतिकार थे। उन्होंने चाणक्य नीति जैसा महान ग्रंथ लिखा है, जिसमें लोक कल्याण की बातें सूत्रों के रूप में निहित हैं। यदि कोई व्यक्ति चाणक्य नीति में बताई गई बातों का पालन करता है तो वह अपने जीवन को सफल बना सकता है। इसी प्रकार आचार्य चाणक्य ने वक्तियों के लिए कुछ ऐसी स्थितियां बताई हैं, जिसके होने पर उनकी किस्मत वाकई में खराब हो सकती है।
विज्ञापन
2 of 7
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य के अनुसार, यदि किसी आदमी की पत्नी जवानी में मर जाती है तो वह दूसरा विवाह करके जीवन बिता सकता है, लेकिन बुढ़ापे में पत्नी का मरना उसके दुर्भाग्य का कारण बनता है।
विज्ञापन
3 of 7
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य के अनुसार, यदि कोई पुरुष किसी दूसरे पर निर्भर रहता है तो उसका जीवन नर्क के समान रहता है वह कभी भी अपनी आजादी प्राप्त नहीं कर सकता है। दूसरों पर निर्भर रहने वाले व्यक्ति की किस्मत खराब मानी जाती है।
4 of 7
Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
अगर कोई व्यक्ति पैसे को व्यर्थ में खर्च कर रहा है तो उसे पैसे के महत्व के बारे में नहीं पता है। ऐसे व्यक्ति स्वभाव से झगड़ालू होते हैं और स्त्रियों को परेशान करने वाले होते है। ऐसे लोगों का कब नाश हो जाता है इसका अंदाजा भी वह नहीं लगा पाते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
चाणाक्य नीति के अनुसार, अगर किसी पुरुष का कमाया हुआ पैसा उसके दुश्मनों के हाथों में चला जाता है तो उसे दोहरी मार पड़ती है। उसी का पैसा उसी के खिलाफ दुश्मनों के द्वारा इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
6 of 7
Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
मनुष्य के अंदर कुछ गुण स्वंय से उत्पन्न होते हैं। जैसे दान करना, मीठी बातें करना, लोगों की सेवा करना, समय पर सही-गलत का निर्णय लेना। इसे कहीं और से नहीं सीखा जा सकता है।
चाणक्य कहते हैं, जिसके मन में पाप का वास हो गया है वह बाहर से कितनी भी कोशिश कर ले खुद को साफ दिखाने का, उसका मन वैसा ही रहता है जैसे बर्तन में रखी शराब आग में झुलसने के बाद भी पवित्र नहीं होती है।