Chanakya Niti For Success in Hindi: आचार्य चाणक्य कूटनीति, अर्थनीति, राजनीति विषय के महाविद्वान थे। उनके द्वारा रचित अर्थशास्त्र नामक ग्रन्थ राजनीति, अर्थनीति, कृषि, समाजनीति आदि विषयों की विस्तृत जानकारी देता है। दरअसल अर्थशास्त्र मौर्यकालीन भारतीय समाज का दर्पण माना जाता है। नंद वंश का नाश करने और मौर्य साम्राज्य की नींव रखने में आचार्य चाणक्य की अहम भूमिका थी। आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति शास्त्र बहुत ही उपयोगी ग्रंथ है। चाणक्य नीति का संस्कृत-साहित्य में नीतिपरक ग्रन्थों की श्रेणी में महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति शास्त्र में सफलता पाने के सुझाव और सूत्र नीतियों के रूप में बताए हैं। चाणक्य नीति शास्त्र में सैद्धांतिक ज्ञान की बजाय व्यावहारिक ज्ञान की बातें बताई हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, जिन लोगों को नौकरी-व्यापार के क्षेत्र में सफलता पाना हो तो उन्हें कुछ विशेष नीतियों का पालन करना बेहद ही आवश्यक है। चाणक्य नीति के अनुसार अपने कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए इन चार बातों को हमेशा याद रखना चाहिए -