फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Neeti: सफलता प्राप्ति के लिए ध्यान रखें ये बातें, मिलेगी जीवन भर तरक्की

Tue, 04 Jan 2022 11:03 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चाणक्य नीति - फोटो : Amar Ujala
हर साल की तरह लोगों के मन में यही कामना है कि इस साल यानि साल 2022 भी हर व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करे। लेकिन अक्सर ऐसा नहीं हो पाता है। ऐसे लोगों के लिए आचार्य चाणक्य ने जीवन में सफलता प्राप्ति के कुछ मूलमंत्र दिए हैं। आचार्य चाणक्य  द्वारा रचित नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया गया है। यदि व्यक्ति आचार्य चाणक्य की इन बातों को ध्यान में रख कर कोई कार्य करना चाहे तो व्यक्ति समस्याओं से तो बच ही सकता है साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है। नीतिशास्त्र के अनुसार, युवावस्था मनुष्य के जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है। आज  हम उन बातों के बारे में जानेंगे जिसे अपनाकर करियर में इतनी सफलता प्राप्त कर सकते हैं जिससे आप जीवन पर्यंत तरक्की पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो बातें- 
विज्ञापन

2 of 6
अपनी क्षमता का सही आंकलन 
अपनी क्षमता का सही आंकलन 
आचार्य चाणक्य के अनुसार सफलता पाने के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आपको अपनी कमियां और खूबियां दोनों की अच्छी तरह से जानकारी होनी चाहिए। यानि जब तक आप अपनी क्षमता का सही आंकलन नहीं करेंगे तब तक आप अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाएंगे और न ही कोई निर्धारित योजना ऐसे में काम आएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
goal
लक्ष्य में बदलाव भी जरूरी
यदि आप कोई लक्ष्य निर्धारित करते हैं तो आपको इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि आप यह लक्ष्य तय करने से पहले खुद से यह सवाल जरूर पूछ लें  कि आप यह काम क्यों करना चाहते हैं। यदि आपको अपने प्रश्न का उत्तर नहीं मिलता है तो अपने लक्ष्य में बदलाव करें। 

4 of 6
ईमानदार रहें  - फोटो : social media
ईमानदार रहें 
यदि आपने अपना लक्ष्य ते कर लिया है तो उसे पाने के लिए पूरी ईमानदारी से जुट जाएं। ध्यान रखें कि जीवन में अनुशासन में रहना और अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहना बेहद आवश्यक है। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो आप जीवन में काभी सफल नहीं हो पाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
खुद पर विश्वास रखें  - फोटो : social media
खुद पर विश्वास रखें 
चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए खुद पर विश्वास रखना सबसे जरूरी है। कई बार परेशानियां आने पर व्यक्ति घबरा जाता है लेकिन ऐसी स्थिति में अपना आत्मविश्वास बनाए  रखना चाहिए और पुनः पूरी ऊर्जा के साथ फिर से आगे बढ़ना चाहिए। जो व्यक्ति जीवन में कभी हार नहीं मानता और खुद पर विश्वास करता है वह जीवने में सफलता अवश्य हासिल करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दूसरों की गलतियों से लें सीख  - फोटो : social media
दूसरों की गलतियों से लें सीख 
ऐसा नहीं है कि मनुष्य जीवन में गलतियां नहीं करता लेकिन मनुष्य को दूसरों की गलतियों से सीख लेनी चाहिए। अक्सर ऐसा होता है आप अपनी गलतियाँ सुधारने में ही पूरा जीवन निकाल दे इससे बेहतर यही होगा कि अगर सामने वाले ने कोई गलती की है तो उसका आंकलन करें और सोचें कि आप इस गलती को कैसे सुधार सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें