विदुर महाभारत के पात्र हैं। उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग समस्त मनुष्य जाती के लिए कल्याणकारी है। विदुर नीति के अंतर्गत नीति सिद्धांतों का सुंदर वर्णन है। महर्षि वेदव्यास रचित महाभारत के उद्योग पर्व में विदुर नीति का वर्णन मिलता है। विदुर ने श्लोक के जरिए मनुष्य के सुखी जीवन का सार बताने की कोशिश की है। मान्यता के अनुसार, जो विदुर नीति का पालन अपने जीवन में अपना लेता है तो संसार में उससे सुखी और कोई नहीं हो सकता है।