फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता का मंत्र: जैक मा के जीवन से सीखें कामयाबी की 10 बातें

Tue, 10 Sep 2019 10:45 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
jack ma
चीन के सबसे अमीर शख्स और ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा डॉट कॉम (Alibaba) के चेयरमैन जैक मा 10 सितंबर को कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। 10 सितंबर को जैक मा (Jack Ma) का 55वां जन्मदिन भी है और अपने जन्मदिन पर अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया है। इस बात की घोषणा उन्होंने पिछले साल की थी।

जैक मा (Jack Ma) ने दोस्तों से 60,000 डॉलर उधार लेकर 1999 में अलीबाबा डॉट कॉम (Alibaba) की शुरुआत की थी। जैक मा (Jack Ma) ने इतनी बड़ी कामयाबी ना सिर्फ अपनी मेहनत के बल पर हासिल की बल्कि हमेशा अपनी पॉजिटिव नजरिए को साथ में रखकर कामयाबी की इबरतें लिखी। जैक मा के पास ना कोई मैनेजमेंट की डिग्री थी और ना ही कोई बिजनेस बैकग्राउंड, फिर भी वह दुनिया के रईस और कामयाब शख्स बने। आइए जानते हैं जैक मा ने कैसे खड़ी की इतनी बड़ी कंपनी और क्या है उनकी सफलता का राज....

कब और कैसे मिलेगी करियर में सफलता? जानिए प्रसिद्ध करियर विशेषज्ञ से केवल 485 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
जैक मा - फोटो : source
1- जैक मा  (Jack Ma)जब 13 साल के थे तभी से अंग्रेजी सीखनी शुरू कर दी थी ऐसा कारनामा चीन में कम ही लोग करते हैं। अंग्रेजी भाषा को सीखने के लिए उन्होंने नायाब तरीका खोज निकाला था। इसके लिए उन्होंने किसी शिक्षक का सहारा नहीं लिया बल्कि वे टूरिस्ट गाइड बन गए थे।

सफलता के मंत्र-
हमारे पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। हमारे पास कमी होती है तो सपने देखने वाले लोगों की- जैक मा

कब और कैसे मिलेगी करियर में सफलता? जानिए प्रसिद्ध करियर विशेषज्ञ से केवल 485 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
 
विज्ञापन

3 of 10
jack ma
2- अलीबाबा डॉट कॉम कंपनी खोलने से पहले वे एक ट्रांसलेशन कंपनी चलाते थे। अमेरिका में पहली बार उन्होंने इंटरनेट देखा। गूगल पर पहली बार बीयर यानी भालू टाइप किया। इसके बाद चाइनीज में होम पेज तैयार किया।
 
सफलता के मंत्र-
अपने बुरे दिनों में आपको बहुत अधिक फोकस होना होता है और अपने दिमाग पर भरोसा करना होता है ना कि अपनी ताकत पर- जैक मा

कब और कैसे मिलेगी करियर में सफलता? जानिए प्रसिद्ध करियर विशेषज्ञ से केवल 485 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

4 of 10
जैक मा
3- जैक मा ने अपनी बहन से पैसे उधार मांगकर चाइना पेजस नाम की इंटरनेट कंपनी बनाई। जो बाद में फेल हो गई। 

सफलता के मंत्र-
अगर आप हार नहीं मानते है तो आपके पास एक और मौका होता है। हार मान लेना सबसे बड़ी असफलता है- जैक मा

कब और कैसे मिलेगी करियर में सफलता? जानिए प्रसिद्ध करियर विशेषज्ञ से केवल 485 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
 
विज्ञापन

5 of 10
जैक मा
4- चीन में जब केएफसी कंपनी खोली गई तब जैक मा को नौकरी देने से मना कर दिया था।

सफलता के मंत्र-
यदि तुमने कभी कोई कोशिश ही नहीं की तो तुमको कैसे पता चलेगा कि कोई मौका है- जैक मा

कब और कैसे मिलेगी करियर में सफलता? जानिए प्रसिद्ध करियर विशेषज्ञ से केवल 485 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
 
विज्ञापन

6 of 10
alibaba
5- अलीबाबा कंपनी के शुरुआती दिनों में कंपनी में सिर्फ 18 लोग ही काम करते थे।

सफलता के मंत्र-
अगर हम एक अच्छी टीम हैं और यह जानते हैं कि हमें क्या करना है तो हममें से हर एक दस को हरा सकता है- जैक मा

कब और कैसे मिलेगी करियर में सफलता? जानिए प्रसिद्ध करियर विशेषज्ञ से केवल 485 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
 
विज्ञापन

7 of 10
alibaba
6- जैक मा की पत्नी का मानना है कि जैक हैंडसम नहीं है, लेकिन मुझे उनसे इसलिए प्यार हो गया, क्योंकि वे ऐसे कई काम कर सकते हैं जो हैंडसम पुरुष भी नहीं कर सकते।

सफलता के मंत्र-
कभी भी कीमत पर कॉम्पिटिशन मत करो, बल्कि सर्विस और इनोवेशन पर कॉम्पिटिशन करो- जैक मा

कब और कैसे मिलेगी करियर में सफलता? जानिए प्रसिद्ध करियर विशेषज्ञ से केवल 485 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

8 of 10
jack ma
7- जैक मा के बचपन का नाम मायून था। जब वह टूरिस्ट गाइड का काम करते थे तब विदेशी पर्यटकों के लिए उनका चीनी नाम का उच्चारण करने में परेशानी होती थी। एक विदेशी महिला पर्यटक ने उन्हें Jack नाम दिया।

सफलता के मंत्र-
जहां शिकायतें होती हैं, उन्हीं जगहों पर मौके होते हैं- जैक मा

कब और कैसे मिलेगी करियर में सफलता? जानिए प्रसिद्ध करियर विशेषज्ञ से केवल 485 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

9 of 10
jack ma
8- जैक मा ने पुलिस की नौकरी के लिए भी उन्होंने आवेदन किया था। वहां पर भी वह असफल रहे क्योंकि उनकी कद-काठी छोटी थी।

सफलता के मंत्र-
मेरे शहर की जो सबसे खराब यूनिवर्सिटी मानी जाती थी हांग्जो शिक्षक विश्वविद्यालय, उसमे स्वीकार किये जाने से पहले मैं दो बार यूनिवर्सिटी के एग्जाम में फेल हो चुका था - जैक मा

कब और कैसे मिलेगी करियर में सफलता? जानिए प्रसिद्ध करियर विशेषज्ञ से केवल 485 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

10 of 10
jack ma
9- जैक मा प्राइमरी स्कूल से लेकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में कई बार फेल हुए। 2 बार प्राइमरी स्कूल में, तीन बार मिडिल स्कूल में, कालेज के एंट्रेंस एग्जाम में 3 बार। 10 बार हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के लिए अप्लाई किया मगर हर बार उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। 30 बार जॉब पाने में फेल हुए।

सफलता के मंत्र-
मैं खुद को खुश रखने का प्रयास करता हूँ, क्योंकि मैं जानता हूँ कि अगर मैं खुश नहीं हूँ, मेरे सहयोगी खुश नहीं हैं और मेरे शेयरधारक खुश नहीं हैं और मेरे ग्राहक खुश नहीं हैं-  जैक मा

कब और कैसे मिलेगी करियर में सफलता? जानिए प्रसिद्ध करियर विशेषज्ञ से केवल 485 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें