चीन के सबसे अमीर शख्स और ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा डॉट कॉम (Alibaba) के चेयरमैन जैक मा 10 सितंबर को कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। 10 सितंबर को जैक मा (Jack Ma) का 55वां जन्मदिन भी है और अपने जन्मदिन पर अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया है। इस बात की घोषणा उन्होंने पिछले साल की थी।
जैक मा (Jack Ma) ने दोस्तों से 60,000 डॉलर उधार लेकर 1999 में अलीबाबा डॉट कॉम (Alibaba) की शुरुआत की थी। जैक मा (Jack Ma) ने इतनी बड़ी कामयाबी ना सिर्फ अपनी मेहनत के बल पर हासिल की बल्कि हमेशा अपनी पॉजिटिव नजरिए को साथ में रखकर कामयाबी की इबरतें लिखी। जैक मा के पास ना कोई मैनेजमेंट की डिग्री थी और ना ही कोई बिजनेस बैकग्राउंड, फिर भी वह दुनिया के रईस और कामयाब शख्स बने। आइए जानते हैं जैक मा ने कैसे खड़ी की इतनी बड़ी कंपनी और क्या है उनकी सफलता का राज....
कब और कैसे मिलेगी करियर में सफलता? जानिए प्रसिद्ध करियर विशेषज्ञ से केवल 485 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)