Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य नीति में जीवन से जुड़ें कई पहलुओं का जिक्र है। इन नीतियों को पढ़ने से न केवल शिक्षा मिलती है बल्कि लोगों की सही पहचान करने में ये हमारी सहायता करती है। आचार्य चाणक्य, जिनकी गणना महान विद्वानों में की जाती है। उन्होंने 'चाणक्य नीति' जैसे महान ग्रंथ की रचना की है। वह अपनी नीतियों के माध्यम से लोगों को जीवन जीने की सही राह दिखाते हैं। साथ ही उनकी नीतियां आज भी युवाओं को मार्गदर्शित करती है। इस नीति शास्त्र में उन लोगों का भी जिक्र है, जिन्हें कभी भी सलाह नहीं देनी चाहिए।
आमतौर पर सभी किसी भी व्यक्ति को परेशानी में देखकर उसे सलाह देते हैं। उसके कठिन समय में उसका साथ देते हैं। हालांकि, ऐसा करना सही नहीं है। चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में हर किसी व्यक्ति को सलाह देने से बचना चाहिए, क्योंकि कुछ लोगों को सलाह देने से आपका ही नुकसान हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं, आखिर किन लोगों को सलाह नहीं देनी चाहिए।