Vivah panchami 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस साल विवाह पंचमी 28 नवंबर को मनाई जाएगी। धार्मिक ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसलिए विवाह पंचमी का ये पावन पर्व भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। एक मान्यता ये भी है कि इस दिन तुलसी दास जी के द्वारा रामचरितमानस भी पूरी की गई थी। इस दिन मंदिरों में भव्य आयोजन किए जाते हैं और लोग पूजन, अनुष्ठान करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं विवाह पंचमी का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि...