फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhwar Upay: पाना चाहते हैं भगवान श्री गणेश की कृपा तो साल के आखिरी बुधवार पर करें ये उपाय

Wed, 28 Dec 2022 10:15 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पाना चाहते हैं भगवान श्री गणेश की कृपा तो साल के आखिरी बुधवार को करें ये उपाय - फोटो : istock
Budhwar Upay In Hindi: बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित माना जाता है। ये दिन बिगड़े कामों को बनाने के लिए उत्तम होता है। गौरी पुत्र श्री गणेश विघ्नहर्ता कहे जाते हैं। इनकी कृपा से भक्तों के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। आज यानी 28 दिसंबर को साल 2022 का आखिरी बुधवार है। ऐसे में आज के दिन कुछ उपाय करके आप भगवान गणेश की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार साल के अंतिम बुधवार पर किया गया उपाय नए साल में पूरे वर्ष भर विघ्नहर्ता की कृपा दिलाएगा। साथ ही गणपति बप्पा की कृपा से सब मंगल ही मंगल होगा। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय...

जरूर पढ़ें:- वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 5
पाना चाहते हैं भगवान श्री गणेश की कृपा तो साल के आखिरी बुधवार को करें ये उपाय - फोटो : iStock
गाय को हरी घास का चारा खिलाएं
यदि आप घर की आर्थिक समस्या को दूर करना चाहते हैं आज गाय को हरी घास का चारा खिलाएं। साथ ही भगवान गणेश के मंदिर जाकर उन्हें दूर्वा अर्पित करें। साल के आखिरी बुधवार पर किया गया ये उपाय आने वाले साल में शुभ फल देगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
पाना चाहते हैं भगवान श्री गणेश की कृपा तो साल के आखिरी बुधवार को करें ये उपाय - फोटो : iStock
लड्डू दान करें
भगवान गणपति को मोदक और लड्डू बेहद प्रिय हैं। ऐसे में बुधवार को कांसे की थाली पर चंदन से 'ऊँ गं गणपतयै नम:' लिखें और उसमें पांच लड्डू रखकर किसी मंदिर में दान कर दें। ज्योतिष मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

Vivah Upay 2023: नए साल के पहले सोमवार पर करें ये आसान उपाय, प्रेम विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर

4 of 5
पाना चाहते हैं भगवान श्री गणेश की कृपा तो साल के आखिरी बुधवार को करें ये उपाय - फोटो : istock
बुध को मजबूत करने के उपाय
यदि आपका बुध कमजोर है तो आज यानी आखिरी बुधवार को एक संकल्प लें कि आने वाले साल में हमेशा अपने पास हरे रंग का रुमाल रखेंगे। साथ ही आज के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान या हरे वस्त्रों का दान करें। इसके अलावा इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाना चाहते हैं भगवान श्री गणेश की कृपा तो साल के आखिरी बुधवार को करें ये उपाय - फोटो : istock
सिंदूर का तिलक
आज यानी बुधवार के दिन किसी मंदिर जाकर गणेश जी की पूजा करें और उनके माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। इसके बाद अपने माथे पर भी लगाएं। इससे आने वाले वर्ष में सफलता मिलेगी।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें