तुलसी विवाह पर करें ये आसान उपाए, शादीशुदा जीवन में बनी रहेंगी खुशियां
- फोटो : iStock
तुलसी विवाह का महत्व
हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार तुलसी जी मां महालक्ष्मी की अवतार हैं। वहीं शालिग्राम को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे और शालिग्राम का विवाह कराने की परंपरा है। माना जाता है इस दिन विधि पूर्वक तुलसी विवाह संपन्न कराने से शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली बनी रहती है। वहीं इस दिन कुछ खास उपाय करने से वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप शादीशुदा जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। इस दिन वैवाहिक जीवन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए यदि कुछ उपाय किए जाएं तो दांपत्य जीवन सुखी बना रहेगा।