फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thursday Upay: गुरुवार के दिन करें ये उपाय, सुखमय होगा वैवाहिक जीवन और दूर होंगी सभी समस्याएं

Thu, 15 Feb 2024 07:23 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गुरुवार के दिन करें ये उपाय, सुखमय होगा वैवाहिक जीवन - फोटो : अमर उजाला
Guruwar Puja and Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को जरूर समर्पित होता है। इसी तरह गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ देवगुरु बृहस्पति की भी पूजा की जाती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना और व्रत करने से श्री हरि जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं बृहस्पति देव की कृपा से जातक के सारे कार्य सुगम हो जाते हैं। बृहस्पति देव की कृपा से विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। यदि आप भी सुखद गृहस्थ जीवन, नौकरी, धन और उच्च शिक्षा चाहते हैं तो गुरुवार के दिन कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ आसान उपाय...

Raksha bandhan 2023: 30 नहीं 31 अगस्त को बांधें भाई की कलाई पर राखी, बस इतनी देर है शुभ मुहूर्त 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गुरुवार के दिन करें ये उपाय, सुखमय होगा वैवाहिक जीवन - फोटो : iStock
गुरुवार के दिन करें ये काम
यदि आपके विवाह में देर हो रही हो तो गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करें। इस दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करें। साथ ही स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी डालें। वहीं यदि आप व्रत रखते हैं तो पीले फलों का ही सेवन करें।
विज्ञापन

3 of 6
गुरुवार के दिन करें ये उपाय, सुखमय होगा वैवाहिक जीवन - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान के बाद ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ मंत्र का जाप करें। इस दिन पूजा के बाद बृहस्पतिवार की व्रत कथा भी पढ़ें। ऐसा करने से धन-संपदा में वृद्धि होती है। 

Hariyali Teej: वैवाहिक जीवन में आ रही है परेशानी, तो हरियाली तीज व्रत में करें ‘स्वयंवर पार्वती मंत्र’ का जाप 

4 of 6
गुरुवार के दिन करें ये उपाय, सुखमय होगा वैवाहिक जीवन - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार के दिन विष्णु भगवान और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन विष्णु जी के साथ के मां लक्ष्मी की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है। साथ ही घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन

5 of 6
गुरुवार के दिन करें ये उपाय, सुखमय होगा वैवाहिक जीवन - फोटो : iStock
गुरुवार के दिन आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी मिलाकर गाय को खिलाएं। साथ ही इस दिन किसी निर्धन व्यक्ति को चने की दाल, केला, पीले वस्त्र आदि दान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरुवार के दिन करें ये उपाय, सुखमय होगा वैवाहिक जीवन - फोटो : istock
गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए हर गुरुवार के दिन अपनी कलाई में या गर्दन पर हल्दी का छोटा सा टीका लगा लें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा। साथ ही व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें