फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार के दिन कर लें ये उपाय, जीवन में नहीं होगी धन-धान्य की कमी

Wed, 22 Jul 2020 06:59 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala

बुधवार का दिन गणेश जी का दिन होता है,लेकिन गणेश जी के साथ मां लक्ष्मी की पूजा भी होती है। क्योंकि लक्ष्मी भी उन्हीं के यहां ठहरती हैं जिनके पास बुद्धि होती है, इसलिए लक्ष्मी जी का आशीर्वाद लेने के साथ गणपति जी की कृपा पाना भी जरुरी होता है। बुधवार के दिन कुछ उपाय करने से आर्थिक लाभ के साथ बुद्धि की प्राप्ति भी होती है। धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं बुधवार के आसान उपाय...

विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर

कहते हैं कि किन्नर किसी को आशीर्वाद देते हैं तो वह फलित अवश्य होता है। बुधवार के दिन किसी किन्नर को पैसे दें, और उन पैसों में से एक सिक्का आशीर्वाद के रुप में उनसे वापस ले लें। इन पैसों को पूजा स्थान में रख कर पूजा करें और धूप दीप दिखाएं उसके बाद पैसों को हरे रंग के कपड़े में लपेट कर तिजोरी या उस स्थान पर रख दें जहां आप पैसे रखते हैं। ऐसा करने से धन में बरकत आती है। लेकिन ध्यान रहे कि उन पैसों को कोई गंदे हाथों से न छुए।

विज्ञापन

3 of 6
मां लक्ष्मी के मंत्रो का जाप करें

बुधवार के दिन मां लक्ष्मी के मंत्रो का जाप करें, लेकिन बुधवार के दिन से ये उपाय शुरु करके अगले इक्कीस दिनों तक लगातार करना है। मां लक्ष्मी कमल पर विराजती हैं उन्हें कमल का फूल प्रिय होता है इसलिए लक्ष्मी जी को कमल का फूल अर्पित करें। मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी सभी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। 

4 of 6
अथर्वशीर्ष का पाठ करें(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

बुधवार के दिन भगवान गणेश को 21 या 42 जावित्री चढ़ानी चाहिए। इससे धन की प्राप्ति के योग बनते हैं, आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। बुधवार को अथर्वशीर्ष का पाठ करने से गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन

5 of 6
गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

मोदक और लड्डू गणेश जी के प्रिय हैं, बुधवार के दिन गणेश जी को लड्डू या मोदक का भोग लगाना चाहिए और दूर्वा अर्पित करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने से वे अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
जो लोग तांत्रिक उपाय में विश्वास रखते हैं वे लोग बुधवार के दिन सात साबुत कौड़ियां लें और एक मुट्ठी भर खड़े मूंग के साथ हरे कपड़े में बांध दें। उसके बाद उस कपड़े को किसी मंदिर की सीढ़ियों पर रख कर आ जाएं। लेकिन यह उपाय चुपचाप करें, इसके बारें में किसी को न बताएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें