Surya Dev Arghya Vidhi: हिंदू धर्म में सूर्य को एक विशेष दर्जा दिया गया है। सारी सृष्टि को ऊर्जा और प्रकाश देने वाले सूर्य देव ही हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को स्वास्थ्य, पिता और आत्मा का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि यदि कुंडली में सूर्य मजबूत होता है तो व्यक्ति को जीवन में खूब तरक्की और यश की प्राप्ति होती है। वहीं यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक नहीं होने पर जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धार्मिक मान्यता है कि प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पण करने से जीवन से कई दिक्कतें दूर हो जाती हैं। हालांकि सूर्य को जल देते वक्त कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि इन बातों को ध्यान में रखकर सूर्य को अर्घ्य दिया जाए तो सूर्य देव की कृपा से जीवन काफी खुशहाल हो जाता है। आइए जानते हैं कि सूर्य देव को जल देने से क्या लाभ मिलते हैं और जल देते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...