फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spirituality: यदि आपको भी मिले ये संकेत तो समझ जाइए बदलने वाली है किस्मत, बरसने वाली है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

Fri, 20 May 2022 01:26 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
यदि आपको भी मिले ये संकेत तो समझ जाइए बदलने वाली है किस्मत - फोटो : iStock
Spirituality: मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मान्यता है कि जिस घर में माता लक्ष्मी का वास होता है वहां कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन दौलत आती है। माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा से धन, वैभव और ऐश्वर्य में वृद्धि के साथ ही व्यक्ति के मान सम्मान में भी वृद्धि होती है। मान्यता है कि ऐसे लोगों की यश और कीर्ति चारों दिशाओं में फैलती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि जिस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली होती है या धन आगमन की संभावना बनती है उसे पहले से ही कुछ शुभ संकेत दिखाई देना शुरू हो जाते हैं। यदि आपको भी कुछ ऐसे संकेत दिखाई दें तो समझ लीजिए कि आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। चलिए जानते हैं इन संकेतों के बारे में....  
 
विज्ञापन

2 of 6
यदि आपको भी मिले ये संकेत तो समझ जाइए बदलने वाली है किस्मत - फोटो : iStock
धन आगमन के पूर्व संकेत
यदि अचानक से आपके घर के आंगन में, दरवाजे पर या अन्य किसी जगह पर समूह में काली चीटियां आकर कुछ खाने लगती हैं, या इकट्ठा हो जाती हैं, तो इसका स्पष्ट संकेत ये होता है कि माता लक्ष्मी की कृपा बढ़ने वाली है और आपका कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होने वाला है। 
विज्ञापन

3 of 6
यदि आपको भी मिले ये संकेत तो समझ जाइए बदलने वाली है किस्मत - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, यदि आपके घर की किसी दीवार पर तीन छिपकलियों का समूह एक साथ दिखाई दें, तो ये भी माता लक्ष्मी के आने का शुभ संकेत है। मान्यता है कि इससे भी घर की दरिद्रता दूर होने का संकेत प्राप्त होता है।  

4 of 6
यदि आपको भी मिले ये संकेत तो समझ जाइए बदलने वाली है किस्मत - फोटो : iStock
मान्यता है कि यदि आपके दाहिने हाथ में अचानक खुजली शुरू हो जाती है तो इसका मतलब ये है कि आपको आकस्मिक धन लाभ होने वाला है। 
विज्ञापन

5 of 6
यदि आपको भी मिले ये संकेत तो समझ जाइए बदलने वाली है किस्मत - फोटो : पिक्साबे
घर में चिड़िया का घोंसला बनाना भी काफी शुभ माना जाता है। यदि कोई चिड़िया आपके घर के किसी कोने में घोंसला बनाती है, तो ये माता लक्ष्मी के आने का शुभ संकेत होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यदि आपको भी मिले ये संकेत तो समझ जाइए बदलने वाली है किस्मत - फोटो : iStock
इसके अलावा यदि आप किसी कार्य से बाहर जा रहे हों, और रास्ते में आपको कोई व्यक्ति झाड़ू लगाता हुआ दिख जाए, तो समझ लीजिए आपके घर की परेशानी दूर होने वाली है। साथ ही आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें