फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपाय: सोमवार को इन पांच में से कोई एक काम करने से मन की मुरादें होंगी पूरी

Mon, 05 Apr 2021 07:15 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सोमवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला
सोमवार भगवान शिव की आराधना का दिन है। इस दिन भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए लोग व्रत रखकर उनकी उपासना करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सोमवार के दिन शिव आराधना करने से जातकों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन भगवान शिव को कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से जातकों को शीघ्र फल प्राप्त होता है। आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे जिन्हें सोमवार के दिन करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। ये उपाय इस प्रकार हैं -  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सोमवार के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
मन की मुराद पूरी होने के लिए करें शिव आराधना
अगर सोमवार के दिन भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा की जाए तो सारे क्लेशों से मुक्ति मिलती है और मन की सारी मुरादें जरूर पूरी हो जाती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की आराधना करें।
विज्ञापन

3 of 6
सोमवार के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
भोलेनाथ की पूजा में जरूर चढ़ाएं ये चीजें 
यदि आप सोमवार के दिन शिवभक्ति करते हैं तो आप भोलेनाथ को चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल चढ़ाएं। इन्हें चढ़ाने से भगवान शंकर जल्दी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।

4 of 6
सोमवार के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग
सोमवार के दिन भगवान शिवजी को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद धूप, दीप से आरती करें और प्रसाद का वितरण करें। ऐसा करने से आप पर शिवजी की कृपा बरसेगी और आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
सोमवार के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
इस मंत्र का करें जाप
सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप 108 बार करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोमवार के उपाय - फोटो : Pixabay
चंद्र ग्रह की शांति के लिए करें यह उपाय
सोमवार के दिन स्नान ध्यान कर सफेद रंग के वस्त्रों को धारण करना चाहिए। माता जी की सेवा करें। जरूरतमंद लोगों को इस दिन सफेद रंग की खाद्य सामग्री को दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें