समस्त प्रकार के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले शुक्र देव 17 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि पर ये 11 अगस्त 2021 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष विज्ञान में शुक्र ग्रह को कला, सौंदर्यता, काम-वासना, समृद्धि, वैभव आदि का कारक माना जाता है। ये तुला और वृष राशि के स्वामी हैं। इसके साथ ही शुक्र ग्रह की फिल्म उद्योग, सुगंधित पदार्थों, भोग-विलास, वस्त्र आभूषण, गायन, नृत्य, संगीत एवं सभी रचनात्मक कार्यों में विशेष भूमिका रहती है। ज्योतिष शास्त्र में कहते हैं कि जब किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है तो उस जातक को अपने जीवन में समस्त प्रकार के भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। वहीं कुंडली में शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर जीवन में दरिद्रता आती है। जातकों के यौन सुखों में कमी का कारण भी शुक्र देव का कमजोर होना है। सिंह राशि में शुक्र के प्रवेश से पांच राशियों के जातकों को बेहद ही शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। ये राशियां इस प्रकार हैं-