सावन पुत्रदा एकादशी मंत्र
- फोटो : amar ujala
सावन पुत्रदा एकादशी व्रत 2024 तिथि
श्रावण पुत्रदा एकदाशी तिथि आरम्भ: 15 अगस्त, प्रातः 10:26 मिनट पर
श्रावण पुत्रदा एकदाशी तिथि समाप्त: 16 अगस्त, प्रातः 09:39 मिनट पर
उदयातिथि के अनुसार यह व्रत दिनांक 16अगस्त को रखा जाएगा।
व्रत पारण समय
सावन पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण 17 अगस्त को प्रातः काल 05:51 मिनट से लेकर प्रातः 08: 05 मिनट के मध्य व्रत खोल सकते हैं।
शुभ योग
सावन पुत्रदा एकादशी व्रत पर प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण दोपहर 1:12 मिनट से हो रहा है। वहीं, भद्राकाल का योग सुबह 09:39 मिनट तक है।