फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2020: अगर नवरात्रि में कर रहे हैं गृह प्रवेश तो जान लें ये नियम

Sat, 03 Oct 2020 07:48 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शारदीय नवरात्रि 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
Shardiya Navratri 2020: शारदीय नवरात्रि पर्व 17 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व मां शक्ति की उपासना का त्योहार है। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। यह नवरात्रि चतुर्मास में आती है और चतुर्मास में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। परंतु नवरात्रि में कई शुभ कार्य किए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि की नौ तिथियां ऐसी होती हैं जिसमें बिना कोई मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। शरद नवरात्रि के मौके पर सबसे ज्यादा लोग अपने नए घर में प्रवेश करते हैं। शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है नवरात्रि पर गृह प्रवेश करने पर घर में सुख और समृद्धि आती है। देवी लक्ष्मी का वास और कई गुना फल की प्राप्ति होती है। गृह प्रवेश करते समय इन बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए..
विज्ञापन

2 of 11
कलश स्थापना करें। - फोटो : सोशल मीडिया
नए घर में प्रवेश करते समय कलश को साथ जरूर रखें। कलश में जलभर उसमें आम की पत्ती रखें। कलश पर लाल रंग से स्वास्तिक का निशान बनाना ना भूलें।
विज्ञापन

3 of 11
नारियल - फोटो : social media
नवरात्रि पर नए घर में गृह प्रवेश करते समय कलश के साथ नारियल, हल्दी, गुड़, चालव (अक्षत) को जरूर लें जाएं।

4 of 11
घर में प्रवेश करते समय पति-पत्नी को साथ में प्रवेश करना चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
घर में प्रवेश करते समय पति-पत्नी को साथ में प्रवेश करना चाहिए। नए घर में प्रवेश करते समय पति को अपना दाहिना पैर आगे और पत्नी को बायां पैर आगे रखना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन

5 of 11
श्रीयंत्र करें स्थापना - फोटो : सोशल मीडिया
नए घर में गृह प्रवेश करते समय भगवान गणेश की मूर्ति, दक्षिणावर्ती शंख और श्रीयंत्र की स्थापना पूजा घर में करनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 11
कलश स्थापना - फोटो : सोशल मीडिया
नए घर के ईशान (उत्तर-पूर्व) कोण में जल से भरा एक कलश जरूर रखना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 11
कलश - फोटो : सोशल मीडिया
घर के हर कोने में गंगाजल, हल्दी और चावल का छिड़काव जरूर करें।

8 of 11
रसोई में गृह प्रवेश के समय गुड़ का टुकड़ा जरूर रखें। - फोटो : pixabay
नए घर की रसोई में गृह प्रवेश के समय गुड़ का टुकड़ा जरूर रखें। इससे घर का वास्तुदोष खत्म हो जाता है।

9 of 11
नए घर में गृह प्रवेश के दिन आस-पास बने किसी मंदिर में जरूर जाएं - फोटो : Facebook/Dharamshala
नए घर में गृह प्रवेश के दिन आस-पास बने किसी मंदिर में जरूर जाएं और भगवान के दर्शन के बाद गरीबों को कुछ दान अवश्य करें।

10 of 11
ब्राह्मणों का कराएं भोजन - फोटो : सोशल मीडिया
गृह प्रवेश में पूजा कराने आए ब्राह्मणों को भोजन और दान दक्षिणा जरूर दें।
विज्ञापन

11 of 11
दुर्गा सप्तशती का पाठ करें - फोटो : social media
 नवरात्रि में गृह प्रवेश करने पर दुर्गा सप्तशती का पाठ और रामचरित मानस का पाठ करना शुभ होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें