Shani Amavasya 2022: 30 अप्रैल 2022 को शनि अमावस्या है। शनि अमावस्या का संयोग तब बनता है, जब शनिवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ती है। इस दिन शनि देव के उपाय करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। अमावस्या के अवसर पर लोग गंगा, यमुना और सरस्वती जैसी पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और गरीबों को दान करते हैं। मान्यता है कि इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा शनि अमावस्या के दिन लोग शनि देव की पूजा करते हैं और साढ़ेसाती एवं ढैय्या के दुष्प्रभावों से राहत पाने के लिए ज्योतिष उपाय करते हैं। साथ ही शनिदेव की विशेष कृपा पाने के लिए इस दिन आप कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं। वहीं अगर आप शनि दोष का प्रकोप झेल रहे हैं तो इन मंत्रों के जाप से आपको जरूर लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में....