Sawan Somwar Upay 2022: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। वैसे तो पूरे सालभर सोमवार के दिन शिव जी की पूजा की जाती है, लेकिन सावन माह में सोमवार का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। सावन में सोमवार के दिन व्रत रखने से भगवान शिव के साथ माता पार्वती का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज यानी 25 जुलाई को सावन माह का दूसरा सोमवार है। आज के दिन व्रत रखना और शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत शुभ फलदायी होता है। साथ ही आज ही के दिन प्रदोष तिथि के अलावा अन्य कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में ये दिन शिव जी पूजा और उपाय के लिए सर्वश्रेष्ठ है। ज्योतिष में कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें इस दिन करने से सुख समृद्धि आती है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...