Kamika Ekadashi 2022 Date Puja Vidhi And Mantra: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व होता है और साल में कुल 24 एकादशी के व्रत आते हैं। पंचांग के अनुसार सावन माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को कामिका एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल कामिका एकादशी व्रत आज यानी 24 जुलाई 2022 को रखा जाएगा। सावन माह में पड़ने वाली इस एकादशी की कई विशेषाएं हैं। कामिका एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से श्री हरि विष्णु अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत रखने वाले जातक को अपने जीवन में किए गए सभी पाप कर्मों से मुक्ति मिलने के साथ उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। सावन के महीने में पड़ने वाली यह एकादशी कुछ विशेष मानी जाती है। आइए जानते हैं कामिका एकादशी का महत्व, पूजा विधि, मुहूर्त और मंत्रों के बारे में।