फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: सावन में सोमवार के अलावा खास हैं ये तिथियां, महादेव की पूजा से होगी दोगुना पुण्यफल की प्राप्ति

Mon, 10 Jul 2023 11:46 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सावन में सोमवार के अलावा खास हैं ये तिथियां, महादेव की पूजा से होगी दोगुना पुण्यफल की प्राप्ति - फोटो : iStock
Sawan 2023: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। कहा जाता है कि सावन में पूरे माह शिव जी मां पार्वती के साथ धरती पर विचरण करते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। यही वजह है कि इस इस पूरे माह में शिव भक्त विधि-विधान से पूजा करते हैं और अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। शिव जी की कृपा दिलाने वाला सावन का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। शिव जी के प्रिय महीने की शुरुआत इस साल 4 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 31 अगस्त को होगा। इस साल सावन दो महीने तक रहेगा। साथ ही इस बार सावन में 8 सोमवार पड़ रहे हैं, जो कि शिव पूजा के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं, लेकिन सावन सोमवार के अलावा भी इस माह में कुछ तिथियां हैं, जो शिव जी को प्रसन्न करने के लिए बहुत खास मानी जा रही हैं। चलिए जनते हैं उन तिथियों के बारे में...  

Mangala Gauri Vrat: बहुत खास है इस बार सावन का पहला दिन, गौरी-शंकर साथ मिलकर देंगे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद 
विज्ञापन

2 of 6
सावन में सोमवार के अलावा खास हैं ये तिथियां, महादेव की पूजा से होगी दोगुना पुण्यफल की प्राप्ति - फोटो : iStock
सावन मासिक शिवरात्रि
प्रत्येक महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस बार सावन दो महीने का है, इसलिए इस माह मासिक शिवरात्रि भी दो बार पड़ रही है। पहली मासिक शिवरात्रि 15 जुलाई, शनिवार को है। वहीं दूसरी 14 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन व्रत और पूजा से शिव जी प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सावन में सोमवार के अलावा खास हैं ये तिथियां, महादेव की पूजा से होगी दोगुना पुण्यफल की प्राप्ति - फोटो : iStock
प्रदोष व्रत
हर माह में दो प्रदोष व्रत होता है, लेकिन इस बार सावन में 4 प्रदोष व्रत होने वाले हैं। प्रदोष व्रत में भगवान शिव जी की उपासना एवं वंदना की जाती है।

Sawan 2023: इस बार एक नहीं दो महीने का होगा सावन, वर्षों बाद बन रहा खास संयोग 

4 of 6
सावन में सोमवार के अलावा खास हैं ये तिथियां, महादेव की पूजा से होगी दोगुना पुण्यफल की प्राप्ति - फोटो : iStock
सावन 2023 प्रदोष व्रत की तिथियां
  • 14 जुलाई, शुक्रवार-  प्रदोष व्रत
  • 13 अगस्त, रविवार-  प्रदोष व्रत
  • 30 जुलाई, रविवार-   प्रदोष व्रत
  • 28 अगस्त, सोमवार-  प्रदोष व्रत
विज्ञापन

5 of 6
सावन में सोमवार के अलावा खास हैं ये तिथियां, महादेव की पूजा से होगी दोगुना पुण्यफल की प्राप्ति - फोटो : Instagram
सावन सोमवार
शिव जी की पूजा के लिए सावन माह के सोमवार सबसे उत्तम माने जाते हैं। इस बार सावन में कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सावन में सोमवार के अलावा खास हैं ये तिथियां, महादेव की पूजा से होगी दोगुना पुण्यफल की प्राप्ति - फोटो : iStock
सावन सोमवार 2023
  • सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई
  • सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई
  • सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई
  • सावन का चौथा सोमवार 31 जुलाई
  • सावन का पांचवा सोमवार 07 अगस्त
  • सावन का छठा सोमवार 14 अगस्त
  • सावन का सातवां सोमवार 21 अगस्त
  • सावन का आठवां सोमवार 28 अगस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें