फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somvar 2023: संतान प्राप्ति के लिए सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय, जल्द पूरी होगी मनोकामना

Mon, 10 Jul 2023 09:49 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
संतान प्राप्ति के लिए सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
Sawan Somvar Vrat 2023: भगवान भोलेनाथ का प्रिय माह सावन शुरू हो चुका है। 04 जुलाई 2023 से शुरू हुआ ये माह 31 अगस्त को समाप्त होगा। शिव जी को समर्पित सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। सावन के महीने में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा करते हैं। इस माह के सोमवार शिव पूजा के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। 10 जुलाई को सावन महीने का पहला सावन सोमवार है। सावन के प्रत्येक सोमवार को लोग मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं, उन्हें बेलपत्र, धतूरा, चंदन और पुष्प आदि अर्पित करते हैं। भक्त सावन के महीने में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सावन सोमवार का व्रत रखते हैं। वहीं यदि कोई दंपति संतान सुख चाहता है, तो उसे सावन के पहले सोमवार पर कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...  
विज्ञापन

2 of 5
संतान प्राप्ति के लिए सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
संतान सुख की प्राप्ति के लिए सावन के पहले सोमवार पर दूध में चंदन मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। मान्यता है कि सावन के पहले सोमवार के दिन विधि पूर्वक शिव जी पूजा की जाए तो वंश वृद्धि, संतान की प्राप्ति के साथ ही तमाम मनोकामना पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
संतान प्राप्ति के लिए सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
साथ ही यदि स्वयं की प्रगति चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर शिवलिंग के आगे बैठकर 'ऊं नम: शिवाय' और 'ऊं सो सोमाय नम:' का जाप करें। इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।

4 of 5
संतान प्राप्ति के लिए सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो पूरे सावन भर गन्ने के रस से भगवान का अभिषेक करें। इससे आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी। साथ ही सावन माह में यदि प्रदोष काल में स्नान करके भोलेनाथ की पूजा करते हैं तो सबसे ज्यादा लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संतान प्राप्ति के लिए सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
इसके अलावा सावन के पहले सोमवार के दिन पानी में काला तिल डालकर स्नान करें। फिर शिवलिंग की सफेद चंदन, सफेद फूल, पंचामृत, चावल, सुपारी, बेलपत्र आदि से पूजा करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें