रुद्राक्ष
नौ मुखी रुद्राक्ष
नौमुखी रूद्राक्ष नवदुर्गा तथा नवग्रह का स्वरूप होने के कारण अधिक फलदायक और सुखदायक है। यह अकाल मृत्यु दूर हटानेवाला, धन, यश और कीर्ति प्रदान करने में लाभदायक है।
दस मुखी रुद्राक्ष
यह रुद्राक्ष भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। इसे धारण करने से दमा, गठिया, पेट, और नेत्र संबंधी रोगों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा मुख्य रूप से नाकारात्मक शक्तियों से बचाता है।
ग्यारह मुखी रुद्राक्ष
ग्यारह मुखी रुद्राक्ष को साक्षात रुद्र कहा गया है, जो इसे शिखा में धारण करता है, उसे कई हजार यज्ञ कराने का फल मिलता है।