शिव जी को पशुपतिनाथ भी कहते हैं (सांकेतिक तस्वीर)
भगवान शिव असुर, दानव, राक्षस, गंधर्व, यक्ष, आदिवासी और सभी वनवासियों के आराध्य देव हैं। इसलिए शिव को पशुपति नाथ भी कहा जाता है। चंद्रवंश शुरुआत भगवान शिव को कारण ही हुई थी तो वहीं सूर्यवंशी, खुद मनु थे। इसलिए चंद्रवंशी, सूर्यवंशी अग्निवंशी और नागवंशी आदि सभी को भी शिव की ही परंपरा का ही माना जाता है।
शैव धर्म शिव से संबंधित भारत के आदिवासियों का धर्म है। सभी दसनामी, शाक्त, सिद्ध, दिगंबर, नाथ, लिंगायत, तमिल शैव, कालमुख शैव, कश्मीरी शैव, वीरशैव, नाग, लकुलीश, पाशुपत, कापालिक, कालदमन और महेश्वर सभी शैव धर्म के ही संप्रदाय हैं इसलिए इन सभी के देवता भगवान शिव हैं।