Rang Panchami 2022: होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। बसंत पंचमी के बाद से ही होली के पर्व का इंतजार शुरू हो जाता है। हर साल धुलेंडी यानी रंगों वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। फिर होली वाले दिन रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाती है। इस साल यानी साल 2022 में 17 मार्च को होलिका दहन होगा और इसके बाद 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। होली के पांचवें दिन यानी चैत्र कृष्ण पंचमी को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाता है। रंगपंचमी का त्योहार देवताओं को समपर्ति माना गया है। देशभर में रंगपंचमी काफी धूमधाम से मनाई जाती है। चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी को मनाए जाने की वजह से इसे कृष्ण पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह मनाया जाता है रंगपंचमी का त्योहार और क्या है इसका महत्व...