Phulera Dooj 2022: हिंदू धर्म में हर एक दिन और महीने का कुछ न कुछ खास महत्व होता है। हर माह में कई व्रत एवं त्योहार आते हैं, इन्हीं में से एक माह है फाल्गुन। इस महीने कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है होली। लेकिन होली से पहले फुलेरा दूज की शुरूआत होती है। दरअसल, हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है। इस बार फूलेरा दूज का पर्व आज 4 मार्च 2022 को मनाया जाएगा। इसके बाद से ही होली की शुरूआत हो जाती है। फुलेरा दूज से मथुरा में होली की शुरुआत हो जाती है और इस दिन ब्रज में श्रीकृष्ण के साथ फूलों के संग होली खेली जाती है। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने होली खेलने की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब मथुरा में इस दिन को धूमधाम से मनाया जाता है। तो चलिए आज जानते हैं फुलेरा दूज के बारे में सबकुछ...