फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Papankusha Ekadashi 2023: पापांकुशा एकादशी व्रत आज, जानिए मुहूर्त और विष्णु पूजन का महत्व

Wed, 25 Oct 2023 07:22 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पापांकुशा एकादशी व्रत कल, जानिए मुहूर्त और विष्णु पूजन का महत्व - फोटो : अमर उजाला
Papankusha Ekadashi 2023 Date: 25 अक्तूबर को पापांकुशा एकादशी व्रत है। हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी को पापांकुशा एकादशी के नाम से जाना जाता है। वैसे तो हर माह में दो एकादशी तिथि आती है, एक शुक्ल पक्ष में और दूसरी कृष्ण पक्ष में, लेकिन पापांकुशा एकादशी का अलग ही महत्व होता है। इस व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। पापांकुशा एकादशी का व्रत रखने से श्रीहरि विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को कभी धन-दौलत, सुख, सौभाग्य की कमी नहीं होने देते। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सभी पापों का नाश होता है और व्यक्ति इस लोक के सुखों को भोगते हुए मोक्ष को प्राप्त करता है। ऐसे में चलिए जानते हैं पापांकुशा एकादशी व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि...

Chandra Grahan 2023: क्यों लगता है चंद्रमा पर ग्रहण? जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़े 10 सवालों के जवाब
विज्ञापन

2 of 5
पापांकुशा एकादशी व्रत कल, जानिए मुहूर्त और विष्णु पूजन का महत्व - फोटो : iStock
पापांकुशा एकादशी तारीख और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार पापांकुशा एकादशी 25 अक्तूबर, दिन बुधवार को है। इस तिथि की शुरुआत 24 अक्तूबर को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट से हो रही है। अगले दिन 25 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर इसका समापन होगा। उदया तिथि 25 अक्तूबर को है, इसलिए पापांकुशा एकादशी का व्रत 25 अक्तूबर को ही रखा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
पापांकुशा एकादशी व्रत कल, जानिए मुहूर्त और विष्णु पूजन का महत्व - फोटो : अमर उजाला
पापांकुशा एकादशी पूजा विधि
  • एकादशी तिथि को प्रातः उठकर स्नानादि करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करके व्रत का संकल्प लें। 
  • फिर कलश स्थापना करके उसके पास में आसन पर भगवान विष्णु की तस्वीर स्थापित करें। 
  • इसके बाद धूप-दीप और फल, फूल आदि से भगवान विष्णु का विधिपूर्वक पूजा करें।
  • एकादशी व्रत का पारण हमेशा अगले दिन द्वादशी तिथि को किया जाता है। 
  • द्वादशी तिथि को प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करने के पश्चात पूजन करें। 
  • फिर सात्विक भोजन बनाकर किसी ब्राह्मण को करवाएं और दान दक्षिणा देकर उन्हें विदा करें। 
  • इसके बाद शुभ मुहूर्त में आप भी व्रत का पारण करें। 
Dussehra 2023: दशहरा पर दिख जाए ये पक्षी तो समझ लीजिए खुलने वाली है किस्मत

4 of 5
पापांकुशा एकादशी व्रत कल, जानिए मुहूर्त और विष्णु पूजन का महत्व - फोटो : iStock
एकादशी व्रत के मंत्र
1. श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

2. ॐ नारायणाय विद्महे।
वासुदेवाय धीमहि ।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

3. ॐ विष्णवे नम:
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पापांकुशा एकादशी व्रत कल, जानिए मुहूर्त और विष्णु पूजन का महत्व - फोटो : अमर उजाला
पापांकुशा एकादशी महत्व
पूरी श्रद्धा के साथ पापाकुंशा एकादशी के दिन व्रत रखकर पूजा करने से मन पवित्र होता है। साथ ही मनुष्य में सद्गुणों का समावेश होता है। इस एकादशी के व्रत से पापों का प्रायश्चित होता है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें