दशहरा पर दिख जाए ये पक्षी तो समझ लीजिए खुलने वाली है किस्मत
- फोटो : अमर उजाला
नीलकंठ पक्षी के दर्शन का महत्व
हिंदू धर्म में नीलकंठ पक्षी को बेहद शुभ माना जाता है। दशहरा के दिन इसके दर्शन होने से धन और संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। मान्यता है कि दशहरा के दिन किसी भी समय नीलकंठ पक्षी दिख जाए तो इससे घर में खुशहाली आती है और वहीं आप जो भी काम करने जा रहे हैं उसमें सफलता मिलती है।