पापांकुशा एकादशी व्रत कल, जानिए मुहूर्त और विष्णु पूजन का महत्व
- फोटो : iStock
पापांकुशा एकादशी तारीख और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार पापांकुशा एकादशी 25 अक्तूबर, दिन बुधवार को है। इस तिथि की शुरुआत 24 अक्तूबर को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट से हो रही है। अगले दिन 25 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर इसका समापन होगा। उदया तिथि 25 अक्तूबर को है, इसलिए पापांकुशा एकादशी का व्रत 25 अक्तूबर को ही रखा जाएगा।