फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 30 जून 2021: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 30 Jun 2021 07:07 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
अपनी सेहत का ध्यान रखें। आखों की तकलीफ हो सकती है। घर परिवार की वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। सरकारी कार्यों में मुश्किलें कम होंगी। रूके हुऐ कार्य पूर्ण होंगे। अचानक खुशखबरी मिल सकती है। 
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – वाइलेट
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। यदि अविवाहित हैं तो रिश्ते आने की संभावना है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - पीला

4 of 10
number
अंक - 3
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का साथ नहीं मिलेगा। रिश्तेदार या मित्र भ्रमित कर सकते हैं। सिर पर चोट लग सकती है। क्रोध के कारण नुकसान हो सकता है। वाणी और एक्शन पर संयम रखें। 
शुभ अंक - 32
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
कार्य-व्यापार में उदासीनता का भाव मन में आ सकता है। रिश्तेदार या मित्र भ्रमित कर सकते हैं। सिर पर चोट लग सकती है। क्रोध के कारण नुकसान हो सकता है। वाणी और एक्शन पर संयम रखें।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – जामुनी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस को प्रभावित करेंगे। आपकी सेहत सही रहेगी। राजनीति में लाभ मिलेगा। जमीन जायदाद में धन का निवेश न करें। 
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
कार्य-व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार की मदद से विवाह तय हो सकता है। नौकरी के लिए आवेदन भेज सकते हैं। इंटरव्यू कॉल आ सकता है। परीक्षा में भाग ले सकते हैं। वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा की प्लानिंग करेंगे।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नीला

8 of 10
number
अंक - 7
आर्थिक परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं होंगी। वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक पक्ष के लिए दिन अनुकूल नहीं है। अपनी वाणी का इस्तेमाल सही जगह करें आपको सफलता मिलेगी।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – लाल

9 of 10
number
अंक – 8
कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के संकेत हैं। आपको कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। व्यर्थ के खर्चें ज्यादा होंगे। आपको अचानक से धन का लाभ हो सकता है। 
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
आज आपको अचानक से यात्रा करना पड़ सकता है। आपकी प्रतिभा से लोग प्रभावित होंगे। व्यापार मंदा रह सकता है। परिवर्तन का दिन। किसी प्रियजन की तबीयत खराब हो सकती है।
शुभ अंक - 23
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें