फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Transit Sagittarius December 2021: बुध का राशि परिवर्तन, जानिए अगले कुछ दिन में किन राशि के लोगों को मिलेंगे अच्छे मौके

Fri, 10 Dec 2021 08:53 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
बुध का धनु राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
Mercury Transit Sagittarius 2021: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 09 ग्रह एक निश्चित अंतराल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी जातकों के ऊपर इसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। इस क्रम में 10 दिसंबर, शुक्रवार को बुध ग्रह अपनी वृश्चिक राशि में लगभग 25 दिनों की यात्रा समाप्त करते हुए धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार का दर्जा हासिल हैं। बुध 29 दिसंबर तक इसी राशि में भ्रमण करते रहेंगे फिर उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में बुध ग्रह व्यापार, गणित, बुद्धि, विवेक और हिसाब किताब का कारक ग्रह माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह अच्छे भाव में रहते हैं उनकी बुद्धि बहुत ही तीव्र होती हैं। बुध के धनु राशि में गोचर से सभी राशियों के जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा आइए करते हैं इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि: राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर कर रहे बुध का प्रभाव अच्छा रहेगा। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस तथा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी ये शुभ समाचार है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। गुप्त शत्रुओं से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। छोटी मोटी कार्य बाधा आए तो उससे घबराए नहीं अपने कर्म पथ पर आगे बढ़ते रहें। 

विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर कर रहे बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि, इस जगह बैठकर ये स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेंगे। चर्म रोग तथा दवाओं के रिएक्शन का खतरा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि काम संपन्न करें और सीधे घर आएं। झगड़े विभाग तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। जमीन जायदाद के विवाद आपस में ही सुलाझाएं।
 

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी गोचर अच्छी सफलता दिलाएगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रुओं से भी बचते रहें कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझाएं। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वापस मिलने में विलंब होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। सोची-समझी सभी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध प्रभाव अच्छा ही रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा मित्रों से सहयोग मिलेगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। जमीन-जायदाद अथवा मकान वाहन के क्रय-विक्रय से जुड़े संकल्प पूर्ण होंगे। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भावमें गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपको अति उत्साही बनाएगा। एक बार जो निर्णय ले लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि बढ़-चढ़कर दान-पुण्य  करेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। अपने अदम्य साहस और कार्यकुशलता के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। 

10 of 13
राशि
धनु राशि
आपकी राशि में बुध का गोचर कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम देगा। कई बार आपके अपने ही निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकते हैं इसलिए भावनाओं में बहकर किया गया कोई भी कार्य करने से बचें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव संबंधी कोई भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। 

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना कराएगा। किसी मित्र अथवा संबंधी से अप्रिय समाचार मिलने की संभावना है। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को पढ़ाई में अच्छे नंबर लाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा किंतु अंततः आप कामयाब होने में सफल रहेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। दिया हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवारके वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। सरकारी विभागों में भी प्रतिक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध हर तरह से लाभ के अवसर प्रदान करेंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी गोचर बेहतरीन रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो सफल रहेंगे। अपने साहस और कार्यकुशलता के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें