फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangalwar Puja Vidhi: मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा में जरूर रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 30 Mar 2021 08:15 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मंगलवार पूजा विधि - फोटो : social media
धार्मिक दृष्टि से मंगलवार हनुमान जी का दिन है। इस दिन हनुमान जी के भक्त उनके लिए मंगलवार का व्रत रखते हैं और उनकी विधि-विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि हनुमानजी अपने भक्तों की सारी पीड़ाएं और संकटों को दूर करते हैं। इसलिए उन्हें संकट मोचक नाम से भी पुकारा जाता है। लेकिन हनुमान जी की पूजा में कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए जानते हैं मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के नियम :-
विज्ञापन

2 of 8
मंगलवार पूजा विधि - फोटो : social media
हनुमान साधना में तन के साथ मन की शुद्धता एवं पवित्रता होना भी बहुत अनिवार्य है। हनुमान जी की साधना करने के दौरान ब्रह्मचर्य का पूर्ण पालन करना बहुत आवश्यक होता है। हनुमान जी की पूजा पूर्ण आस्था, श्रद्धा और सेवा भाव के साथ करनी चाहिए। हनुमान जी को अर्पित किया जाने वाला प्रसाद शुद्ध घी का बना होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
मंगलवार पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला
जो प्रसाद हनुमान जी को अर्पित करें उसे साधक को भी ग्रहण करना चाहिए। हनुमान जी को तिल या चमेली के तेल में मिले हुए सिंदूर का लेपन करना चाहिए। हनुमान जी का तिलक करने के लिए केसर के साथ लाल चंदन घिसकर लगाना चाहिए।

4 of 8
मंगलवार पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को गलती से भी उड़द दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन उड़द खाने से शनि मंगल का संयोग आपकी सेहत के लिए कष्टकारी हो सकता है। उड़द का संबंध शनि से है। इसके अलावा मंगलवार को दूध से बनी चीजें दान भी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
मंगलवार पूजा विधि - फोटो : Social media
मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी को समर्पित किया जाता है। इस दिन भूलकर भी नाखून, बाल या दाढ़ी नहीं कटवानी चाहिए। माना जाता है कि इससे हनुमान जी रूष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
मंगलवार पूजा विधि
मंगलवार के दिन बड़े भाई से झगड़ा न करें। मंगल का संबंध बड़े भाई से माना गया है। भाई से विवाद मंगल को खराब करता है जिससे दुर्घटना और कष्ट का सामना करना पड़ता है। पारिवारिक जीवन में परेशानी बढ़ती है।
विज्ञापन

7 of 8
मंगलवार पूजा विधि - फोटो : social media
मंगलवार का दिन बहुत ही पवित्र माना गया है। इस दिन भूलकर भी मांस-मदिरा या अन्य किसी भी प्रकार की नशीली चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
मंगलवार पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार के दिन शृंगार का सामान खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता अनुसार इस दिन श्रंगार का सामान खरीदने से वैवाहिक जीवन में समस्याएं आने लगती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें