वास्तु शास्त्र में हर स्थान के लिए नियम बताए गए हैं, अगर इन नियमों के अनुसार निर्माण करवाया जाए, तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आज के समय में ज्यादातर लोग वास्तु को ध्यान में रखकर ही निर्माण कार्य करवा रहें हैं, हम लोग घर का निर्माण कराते समय दरवाजे, खिड़की शयन कक्ष सभी को बनवाते समय वास्तु का ध्यान रखते हैं लेकिन जब बात आती है गार्डन बनाने की तो हम वास्तु को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर हम अपने घर के गार्डन में वास्तु के अनुसार पौधे लगाएं तो न सिर्फ हमारे घर की शोभा को बढ़ाएगा बल्कि इससे हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा।