फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा पुण्य और सूर्य देव का आशीर्वाद

Mon, 06 Jan 2025 03:13 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान और धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व है। ऐसा करने से सूर्य और शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे जीवन के कष्ट और परेशानियां दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Makar Sankranti 2025 - फोटो : Amar Ujala
Makar Sankranti 2025: हर साल कि तरह इस बार भी मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन लोग शुभ मुहूर्त में स्नान, दान और पूजा-पाठ करते हैं। इस पर्व पर पवित्र नदियों में स्नान कर सूर्य देव को जल अर्पित किया जाता है। इस दिन तिल, गुड़, चावल और अन्य अनाज के दान का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन जरूरतमंदों को दान करने से पापों का नाश होता है, पुण्य मिलता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

दृक पंचांग के अनुसार, मकर संक्रान्ति का पर्व मंगलवार, 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। मकर संक्रान्ति पर पुण्य काल सुबह 09:03 बजे से शाम 05:46 बजे तक रहेगा, जिसकी अवधि 8 घण्टे 42 मिनट्स रहने वाली है। मकर संक्रान्ति पर महा पुण्य काल सुबह 09:03 बजे से रात 10:48 बजे तक रहेगा, जिसकी अवधि 1 घण्टा 45 मिनट्स रहेगी। इस अवधि में स्नान, दान और धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व है। ऐसा करने से सूर्य और शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे जीवन के कष्ट और परेशानियां दूर हो जाती हैं।
 

Makar Sankranti 2025: सफलता और सम्मान के लिए मकर संक्रांति पर करें सूर्य देव के इन 5 मंत्रों का जाप

विज्ञापन

2 of 5
Makar Sankranti 2025 - फोटो : Adobe Stock
इस दिन लोग तिल, गुड़, चावल, चिड़वा, दाल और धन का दान करते हैं। खिचड़ी का दान भी अत्यंत शुभ माना जाता है, जो घर में सुख-शांति लाता है। यदि कुंडली में सूर्य और शनि की स्थिति ठीक नहीं है, तो इस दिन तिल और गुड़ का दान करना लाभकारी होता है। शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित लोगों के लिए काले तिल का दान विशेष फलदायी माना जाता है।

ये भी पढ़ें
 
एकादशी व्रत 2025 लिस्ट
प्रदोष व्रत 2025 लिस्ट
संकष्टी चतुर्थी 2025 लिस्ट
मासिक शिवरात्रि 2025 लिस्ट
अमावस्या तिथि 2025 लिस्ट
पूर्णिमा तिथि 2025 लिस्ट


 
विज्ञापन

3 of 5
Makar Sankranti 2025 - फोटो : Adobestock
इसके अतिरिक्त, नमक का दान भी शुभ फल प्रदान करता है, जो जीवन में चल रही बाधाओं को दूर करता है। नए वस्त्रों का दान करने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। घी का दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और शरीर स्वस्थ रहता है।

Lohri 2025: 13 या 14 जनवरी किस दिन मनाई जाएगी लोहड़ी? यहां जानें सही तिथि और महत्व

4 of 5
Makar Sankranti 2025 - फोटो : adobe stock
इस अवसर पर सात प्रकार के अनाज का दान करना मां अन्नपूर्णा की कृपा को आकर्षित करता है, जिससे घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती। इसके अलावा, काले रंग के कंबल का दान करने से ग्रहों की शुभ दृष्टि प्राप्त होती है। दूध, दही और चावल का दान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Makar Sankranti 2025 - फोटो : adobe stock
शुभ मुहूर्त में सरसों का दान करने से मान-सम्मान की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। मकर संक्रांति का यह पर्व धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो व्यक्ति को आध्यात्मिक और मानसिक संतोष प्रदान करता है।
 

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में संगम के किनारे स्थित है अक्षय वट, जानिए पौराणिक महत्व और इससे जुड़े प्रसंग





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें