फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Month Date: कब से शुरू होगा माघ महीना? जानिए महत्व

Mon, 06 Jan 2025 07:58 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Magh Kab Se Lagega 2025: माघ हिंदू कैलेंडर का ग्यारहवां महीना है। इस महीने में भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। माघ माह में पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं माघ महीना कब शुरू होता है और इस महीने में क्या करना चाहिए।
 
विज्ञापन
1 of 6
माघ मास 2025 - फोटो : amar ujala
हिंदू कैलेंडर के अनुसार ग्यारहवां महीना माघ का महीना होता है। यह महीना पौष पूर्णिमा के बाद शुरू होता है। माघ माह का शास्त्रों में भी अनोखा महत्व है। इस माह आप जितना दान करेंगे उतना ही लाभकारी रहेगा। साथ ही व्यक्ति को भगवान विष्णु की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इस साल माघ महीना कब से शुरू हो रहा है और इसका क्या महत्व है।
विज्ञापन

2 of 6
माघ महीना - फोटो : सोशल मीडिया।
कब शुरू होगा माघ महीना?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस महीने मकर संक्रांति शुरू होती है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इस बार सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 12 फरवरी माघ पूर्णिमा के साथ समाप्त हो रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
माघ महीना - फोटो : amar ujala
माघ माह का महत्व 
माघ माह में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। इसी माह में कुंभ मेले का भी आयोजन होता है। इस माह में पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस महीने में गंगा स्तोत्र का जाप और गंगा स्तुति करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही उस व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और वह व्यक्ति जीवन-मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाता है।

4 of 6
माघ महीना
माघ माह में करें ये काम
  • माघ माह में यदि कोई आपके घर आए तो उसे खाली हाथ न जाने दें। 
  • साथ ही इस महीने में तामसी आहार से भी बचना चाहिए। 
  • इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान भी करें। 
  • इस समय में साधक को कठोर वचन बोलने से बचना चाहिए और मोह, ईर्ष्या, लोभ आदि चीजों का भी त्याग कर देना चाहिए। 
  • माघ माह में तिल और गुड़ का सेवन करना चाहिए। 
  • साथ ही इनका दान करना भी बहुत लाभकारी होता है। 
  • इस महीने में भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

5 of 6
माघ महीना - फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभ का आयोजन 
हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष पूर्णिमा के दिन महाकुंभ आरंभ होगा और महाशिवरात्रि के साथ ही यह समाप्त होगा। साल 2025 में महाकुंभ 13 जनवरी से आरंभ होगा और 26 फरवरी 2025 को समाप्त होगा। यह महाकुंभ पूरे 45 दिन तक रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माघ महीना - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ 2025 शाही स्नान की तिथियां 
  • 13 जनवरी 2025- पौष पूर्णिमा स्नान 
  • 14 जनवरी 2025- मकर संक्रांति स्नान 
  • 29 जनवरी 2025- मौनी अमावस्या स्नान 
  • 03 फरवरी 2025- बसंत पंचमी स्नान 
  • 12 फरवरी 2025- माघी पूर्णिमा स्नान 
  • 26 फरवरी 2025- महाशिवरात्रि स्नान 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें