फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MahaShivratri 2024: महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये 4 चमत्कारी पौधे, सुख-सृमृद्धि के साथ घर आएगा खूब सारा पैसा

Wed, 06 Mar 2024 12:13 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चमत्कारी पौधे - फोटो : अमर उजाला
MahaShivratri 2024 Lucky Plants : इस वर्ष 08 मार्च को महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। यह पर्व हर साल धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए इस दिन लोग उपवास रखते हैं और मंदिर में जाकर शिव जी और माता पार्वती की पूजा करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखकर महादेव की पूजा करने से उनका आशीर्वाद आप पर बना रहता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा यदि आप शिव जी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन घर पर कुछ पौधे जरूर लगाएं। चलिए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन घर में कौन से पौधे लगाने से शुभता आती है...

Mahashivratri 2024: 8 या 9 मार्च, कब है महाशिवरात्रि? यहां जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

2 of 5
महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चमत्कारी पौधे - फोटो : iStock
बेलपत्र का पौधा
बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से भोले शंकर जल्दी प्रसन्न होते हैं। ऐसे में शिव परिवार की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र का पौधा घर में जरूर लगाएं। ऐसा करने से शिव प्रसन्न होंगे और घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।
विज्ञापन

3 of 5
महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चमत्कारी पौधे - फोटो : iStock
शमी का पौधा
शमी के पौधे को बहुत ही शुभ व चमत्कारी माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान शिव को शमी का पौधा भी बहुत प्रिय है। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शमी के पत्ते व फूल अर्पित किए जाते हैं। ऐसे में महादेव की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शमी का पौधा घर पर जरूर लगाएं।

4 of 5
महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चमत्कारी पौधे - फोटो : iStock
धतूरे का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए, लेकिन धतूरा एकमात्र ऐसा पौधा है, जिसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है और घर की बरकत बढ़ती है क्योंकि यह पौधा शिव जी को प्रिय है। ऐसे में शिव जी की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन घर में धतूरे का पौधा जरूर लगाएं।

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें, प्रसन्न होंगे भोले बाबा और मिलेगी अपार धन-दौलत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चमत्कारी पौधे - फोटो : iStock
मोगरे का पौधा
महाशिवरात्रि के दिन ही घर में मोगरे का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मोगरे के पुष्प देवी पार्वती को प्रिय है। ऐसे में यदि आप महाशिवरात्रि के दिन मोगरे का पौधा घर में लगाते हैं तो माता पार्वती के साथ शिव जी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें