हिन्दू पंचांग में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। हर मास के शुक्ल पक्ष की अंतिम तारीख को पूर्णिमा तिथि पड़ती है और नए मास का आरंभ होता है। इस बार माघ मास की पूर्णिमा 27 फरवरी 2021 दिन शनिवार को पड़ रही है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ होता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन दान, स्नान और व्रत करने का विशेष महत्व होता है। माघ स्नान और माघ पूर्णिमा की बहुत महिमा मानी गई है, इस तिथि को परमफलदायिनी कहा गया है। तो चलिए जानते हैं इस दिन का महत्व, मुहूर्त और इस दिन क्या करना रहता है सही...