फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

magh Gupt Navratri 2021: गुप्त नवरात्र आरंभ, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय, धन-धान्य से भर जाएगी झोली

Fri, 12 Feb 2021 02:54 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गुप्त नवरात्र 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
साधारण जन को चैत्र और शारदीय नवरात्र के बारे में ही जानकारी होती है, लेकिन इसके अलावा माघ और आषाढ़ में भी नवरात्रि मनाई जाती हैं। जिसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इस बार गुप्त नवरात्रि 12 फरवरी यानि आज से शुरू हो गई हैं। जहां चैत्र और कार्तिक में मां के नौ स्वरूपों का पूजन किया जाता है, वहीं गुप्त नवरात्रि में मां की दस महाविद्याओं देवी काली, तारा देवी, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुरभैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी, कमला देवी की साधना करने का विधान है। यह नवरात्रि तंत्र-मंत्र साधना के लिए जानी जाती हैं। गुप्त नवरात्रि में गुप्त पूजा रूप से मां आदिशक्ति दुर्गा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस समय की गई पूजा अर्चना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह समय कार्य सिद्धि और मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए अति उत्तम रहता है। यदि आप कर्ज से परेशान है या आर्थिक स्थिति कमजोर है तो मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए नवरात्रि में कुछ सरल लेकिन ये विशेषफलदायी उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और आपका घर सुख-समृद्धि से भर जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
गुप्त नवरात्रि 2021(प्रतीकात्मक तस्वीर)
गुप्त नवरात्र में मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए मां को कमल का फूल अर्पित करें। यदि आप किसी कारणवश कमल का फूल अर्पित नहीं कर सकते हैं तो मां को मानसिक रूप से कमल अर्पित करें और गुप्त नवरात्रि में कमल के फूल की तस्वीर लकर घर में लगाएं। मान्यता है कि इससे मां प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गुप्त नवरात्रि 2021(प्रतीकात्मक तस्वीर)
धन-धान्य और समृद्धि की प्राप्ति के लिए गुप्त नवरात्रि में चांदी या सोने का सिक्का घर पर लाएं। यह बहुत ही शुभ माना जाता है मान्यता है कि इससे आपके घर में बरकत आती है, मां लक्ष्मी अपना आशीर्वाद प्रदान करके आपकी मनोकामना को पूर्ण करती हैं।

4 of 6
गुप्त नवरात्रि 2021(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आप कर्ज के बोझ से दबे हुए हैं और काफी समय हो जाने पर भी कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं तो गुप्त नवरात्रि में मां को प्रसन्न करके आप कर्ज से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए गुप्तनवरात्रि में पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के समक्ष गुग्गल की सुगंध वाली धूप जलाएं और कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें। ध्यान रखें कि मनोकामना को गुप्त ही रखें।
विज्ञापन

5 of 6
गुप्त नवरात्रि"2021- मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु सरल उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
गुप्त नवरात्रि आप अपने घर मोरपंख लाकर भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि मां लक्ष्मी की सवारी में से मोर को भी एक माना गया है। मोर का पंख लाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा तो दूर होती ही है साथ ही मां लक्ष्मी आपके ऊपर अपनी कृपा दृष्टि करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुप्त नवरात्रि 2021(प्रतीकात्मक तस्वीर)
गुप्त नवरात्रि का समय रोग-दोष शत्रुओं आदि आदि से मुक्ति पाने के लिए बहुत उत्तम रहता है। यदि आपके परिवार का कोई सदस्य या आप लंबे समय से रोगों का सामना कर रहे हैं तो गुप्त नवरात्रि के दौरान पूरे नौं दिनों तक मां दुर्गा को लाल रंग के फूल अर्पित करें, साथ में इस मंत्र का जाप भी करें। 
'ही ऊं क्रीं कालिकायै नम:'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें